UP: बांदा में दंपती ने जहर खाकर दी जान… दिल को झकझोर देगा आत्महत्या का कारण, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बांदा में संतान न होने से परेशान दंपती ने जहर खाकर जान दे दी।

बांदा के पैलानी थाना क्षेत्र के लसड़ा गांव में संतान न होने से परेशान दंपती ने जहर खाकर जान दे दी। एएसपी और सीओ ने घटनास्थल पर पहुंच जांच पड़ताल की।

बांदा, अमृत विचार। बीती रात संतान न होने से परेशान दंपती ने का आपसी झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों ने जहर खाकर अपनी जीवनलीला ही समाप्त कर ली। सूचना पर पहुंचे मौके पर पहुंचे एएसपी और सीओ ने जांच पड़ताल कर घटनास्थल का जायजा लिया।

पैलानी थाना क्षेत्र के लसड़ा गांव निवासी वीरेंद्र (60) पुत्र शिवनारायण तथा उसकी पत्नी शांति (55) का बीती रात को आपसी विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ने जहरीला पदार्थ खा लिया। घर वालों ने सोचा कि हमेशा कि तरह दोनों झगड़कर सोने चले गए। सुबह परिजनों ने देखा तो दोनों मृत हो चुके थे।मृतक के परिजनों ने बताया कि कई वर्षों से पति-पत्नी दोनों अलग रहते थे। दोनों के कोई संतान नहीं थी।

इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे। यही झगड़ा दोनों की आत्महत्या का कारण बना। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा, सीओ सदर अंबुजा त्रिवेदी व पैलानी थाना प्रभारी अनिल कुमार साहू मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

एएसपी ने बताया कि आज सुबह पैलानी थाने में सूचना दी गई थी कि एक दंपती ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। इस सूचना के आधार पर मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की गई। जिससे पता चला कि यह दंपती संतान न होने से दुखी था। बीती रात दोनों के बीच झगड़ा हुआ था, आज सवेरे यह दंपती मृत अवस्था में पाया गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।

ये भी पढ़ें- Love Couple Suicide In Unnao: प्रेमी-प्रेमिका ने फांसी लगाकर चुनी मौत… किशोरी का विवाह हो गया था तय

संबंधित समाचार