CM Yogi की अध्यक्षता में दीपोत्सव से पहले अयोध्या में होगी कैबिनेट बैठक, सभी मंत्रियों को दिया यह निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। दिवाली के अवसर पर अयोध्या में इस साल बड़े ही भव्य तरीके से दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा। वहीं 11 नवंबर को अयोध्या में होनेवाले भव्य दीपोत्सव से पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक होगी। 9 नवंबर को अयोध्या में होने वाली कैबिनेट की बैठक को लेकर सभी मंत्रियों को पहुंचने का निर्देश जारी किया गया है। सीएम योगी की अध्यक्षता में ये बैठक गुरुवार सुबह 11:30 बजे अंतरराष्ट्रीय कथा धाम में होगी।

बता दें कि यह कोई पहली बार नहीं है जब कैबिनेट की बैठक लखनऊ से बाहर होने जा रही है। साल 2019 में कुंभ मेले के दौरान भी प्रयागराज में सीएम योगी ने कैबिनेट की बैठक बुलाई थी। वहीं अब 9 नवंबर को प्रस्तावित कैबिनेट की बैठक में 22 जनवरी को रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम समेत कई प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। इसके अलावा इस बैठक में उत्तर प्रदेश अंतर्देशीय जल मार्ग प्राधिकरण के गठन को मंजूरी भी मिल सकती है। साथ ही कई अहम मुद्दों पर भी मुहर लग सकती है। 

वहीं इस कैबिनेट बैठक को लेकर यूपी के मत्स्य मंत्री डॉ संजय निषाद ने सीएम योगी का आभार जताते हुए कहा कि जिस प्रकार अयोध्या में भगवान श्रीराम ने 14 साल वनवास काटने के बाद पहली बार राज्य की बैठक में निषादराज को बुलाया था। उसी तरह सीएम योगी ने अयोध्या की पावन भूमि पर होने वाली कैबिनेट बैठक में मेरे जैसे निषाद को आमंत्रित किया है।

यह भी पढ़ें;-गोंडा: खोंडारे, छपिया और कटरा बाजार के एसएचओ लाइन हाजिर, राजेश सिंह को मिली नगर कोतवाली की कमान

संबंधित समाचार