संभल: करंट की चपेट में आकर महिला की मौत, छत पर पड़ा था बिजली का नंगा तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

घर की छत पर कपड़े सुखा रही थी, परिजन महिला को ले गए सरकारी अस्पताल, डॉक्टर ने मृत घोषित किया

संभल/गुन्नौर, अमृत विचार। गुन्नौर थाना क्षेत्र में घर की छत पर कपड़े सुखा रही महिला का पैर बिजली के तार से छू गया। करंट लगने से महिला की मौत हो गई। मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

थाना क्षेत्र के गांव मखदूमपुर निवासी संतोष (26 वर्ष) पत्नी सोमेश मंगलवार को दोपहर कपड़े सुखाने के लिए छत पर पहुंची। छत के बराबर से ही हाइटेंशन लाइन गुजर रही है। छत पर सोमेश के घर का ही बिजली का तार पड़ा था। तार में करंट प्रवाहित हो रहा था। कपड़े सुखाते वक्त संतोष का पैर बिजली के तार से टच हो गया।

करंट लगने से संतोष नीचे गिर गई। इस बीच फाल्ट की तरह तेज आवाज हुई तो परिजन दौड़कर मौके पर पहुंचे। परिजन आनन फानन संतोष को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां डॉक्टर ने संतोष को मृत घोषित कर दिया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें:- क्या घुड़दौड़ में शामिल घोड़ों को यह पता होता है कि वे दूसरों से जीतने के लिए दौड़ रहे हैं?

संबंधित समाचार