बहराइच: खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मिलावटखोरों के खिलाफ चलाया अभियान, जांच के लिए भेजे नमूने
बहराइच, अमृत विचार। खाद्य सुरक्षा औषधि विभाग की टीम ने मंगलवार को शहर से लेकर जिले के विभिन्न स्थानों पर मिलावट खोरों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने पांच बर्फी, दो मावा व एक बंदी का संदिग्ध नमूना एकत्रित कर जांच के लिए प्रयोगशाना भेजा है। खाद्य सुरक्षा औषधि विभाग की टीम ने विभाग के डीओ विनोद कुमार शर्मा की अगुवाई में मंगलवार को दीवाली पर्व को देखते हुए खाद्य पदार्थो में मिलावट करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया।
इस दौरान टीम ने कैसरगंज बस स्टाप स्थित युनूस खुर्मा, मगरू खुर्मा व छेदन खुर्मा की दुकान से एक-एक बर्फी का नमूना एकत्रित किया। वहीं जरवलरोड स्थित साहू स्वीट्स हाउस की दुकान से एक मावा व एक बेसन की बंदी का नमूना एकत्रित किया। इस के बाद टीम शहर की दो दर्जन से अधिक मिष्ठान की दुकानों की जांच की।

इस दौरान टीम ने शहर के गुदडी रोड स्थित किला मोहल्ले से अमन मिष्ठान की दुकान से एक बर्फी, पीपल चौराहा स्थित जानकी स्वीट्स की दुकान से एक मावा और पानी टंकी से एक बर्फी का नमूना एकत्रित किया। विभाग के डीओ ने बताया कि आठ संदिग्ध नमूनों को एत्रित कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।
जांच रिपोर्ट मिलने के बाद संबंधित दुकान संचालकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षाधिकारी संतोष श्रीवास्तव, खाद्य सुरक्षाधिकारी डा.विवेक वर्मा, मुकेश श्रीवास्तव, डा.रामतेज, डा.विश्राम, अजय कुमार सिंह, कमला रावत व अभिषेक कुमार मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:-बहराइच: जमीनी विवाद में वृद्ध को बंधक बनाकर पिटाई, जिला अस्पताल में मौत
