Lucknow news : डायल 112 महिला कर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज, राजधानी में किया था प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। मंगलवार को सीएम आवास का घेराव करने जा रही डायल 112 की महिला कर्मियों पर एक्शन लिया गया है। पुलिस से जुड़े सूत्रों के अनुसार इस प्रदर्शन के चलते 5 नामजद और तकरीबन 150 महिलाओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इनपर सरकारी कार्य में बाधा डालने, बलवा और आवश्यक सेवाओं को बाधित करने समेत कई आरोप लगाए गए हैं। 
   
बताते चलें कि बीते दो दिनों से डॉयल 112 में संविदा महिला कर्मचारी अपनी वेतन वृद्धि समेत कई मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रही हैं। मंगलवार को महिलाओं ने सीएम आवास घेरने की कोशिश की। जहां बीच रास्ते में पुलिस ने महिलाओं को रोककर उन्हें हिरासत में लेकर ईको गार्डन भेज दिया। बताया जा रहा है कि महिलाओं का धरना अभी भी जारी है। वहीं कल के प्रकरण के बाद यूपी सरकार ने एडीजी 112 अशोक कुमार सिंह को हटा दिया है। उन्हें मुख्यालय से अटैच किया गया है। वहीं उनकी जगह वरिष्ठ आईपीएस नीरा रावत को डॉयल 112 का एडीजी बनाया गया है। 

ये भी पढ़ें -लखनऊ: डॉयल 112 की महिला कर्मचारियों के प्रदर्शन के बाद योगी सरकार का एक्शन, ADG 112 को हटाया

संबंधित समाचार