डायल-112 की महिला कर्मियों के प्रदर्शन पर सियासत हुई तेज, सपा नेत्री पूजा शुक्ला ने लगाया पोस्टर, कही यह बड़ी बात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यूपी पुलिस की यूनिट डायल-112 की महिला कर्मियों के प्रदर्शन के बीच राजनीति भी तेज हो गई है। विपक्षियों ने योगी सरकार को घेरने का चौतरफा प्रयास शुरू कर दिया है। इसको लेकर पोस्टर वॉर शुरू हुआ है। इसी क्रम में 5 कालिदास मार्ग पर सीएम योगी के सरकारी आवास के सामने सपा नेत्री पूजा शुक्ला ने योगी सरकार पर कटाक्ष करते हुए पोस्टर लगाया है।

होर्डिंग के जरिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल को लेकर बीजेपी सरकार को घेरने का भी प्रयास किया गया है। पोस्टर को लेकर बात करते हुए सपा नेत्री पूजा शुक्ला ने कहा कि यूपी में बेटियों की स्थिति और भाजपा का नारी शक्ति वंदन सिर्फ एक दिखावा मात्र है। पूजा शुक्ला ने कहा कि डायल-112 की महिला कर्मचारी पिछले तीन दिनों से सड़क पर हैं। सरकार उनका दर्द समझने को नहीं तैयार है। 

यह भी पढ़ें: माफिया मुख्तार अंसारी के छोटे बेटे उमर ने MP-MLA कोर्ट में किया सरेंडर, मिली बेल, आचार संहिता उल्लंघन का चल रहा था केस

संबंधित समाचार