कासगंज: जिले में गोवंशों की हो रही दुर्दशा, लगातार मौतों का सिलसिला जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सोरोंजी, अमृत विचार। योगी सरकार की प्राथमिकता में शामिल गोवंशों के संरक्षण की योजना जिम्मेदारों के लापरवाही से परवान नहीं चढ़ पा रही। जिले में गोवंश तड़प तड़प कर जान दे रहे है। आये दिन गोवंशों की मौत हो रही है।

कभी कूड़े के ढेर में गोवंश छिपा दिए जाते हैं आक्रोश के बाद गोवंशों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाते हैं तो अब भूख से गोवंशों के मरने का सिलसिला शुरू हुआ है। तीन गोवंशों ने भूख से व्याकुल होकर दम तोड़ दिया है और कई गोवंश भूख से व्याकुल है।

भूख से तीन गोवंशों के मारने का मामला तीर्थ नगरी सोरों की कान्हा गोशाला का है। यहां जिम्मेदारों की लापरवाही गोवंशों की सेहत और जान से पर भारी पड़ गई है। कुछ दिन पहले भी यहां कुछ गोवंशों की मौत हुई थी। काफी आक्रोश हुआ था।

अधिकारियों ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। इसकी का नतीजा है कि यहां जिम्मेदार लापरवाह दिखाई दे रहे हैं और योगी गाय यहां तड़ तड़प कर दम तोड़ रही है। अब और बेहद संजीदगी की जरूरत है, लेकिन जिम्मेदार गंभीर नहीं दिख रहे तभी तो भूख से तड़प कर तीन गोवंशों ने सोरों की गोशाला में दम तोड़ दिया है। यहां अमृत विचार की टीम ने तड़के हालात देखे तो तीन गोवंश मृत पड़े हुए थे। इससे पहले मंगलवार को गंजडुंडवारा के गनेशपुर भाटान की गोशाला में पांच मृत गोवंशों को कूड़े के ढेर में दबा दिया गया। यहां भी आक्रोश रहा।

गोशाला में नहीं है चारे का इंतजाम

टीम ने जब गोशाला के हालात देखे तो बुरा हाल था। यहां चारे के लिए बनाए गए सीमेंट के पात्रों में चारा नहीं था। यह खाली पडे थे। गोदाम भी खाली था और इसमें भूसा में नहीं था। इसको लेकर यहां के कर्मचारी कोई जवाब भी नहीं दे सके।

सभासदों ने जताया आक्रोश

अमृत विचार की टीम के लौटने के बाद जब जानकारी सभासदों को हुई तो सभासद विष्णु तिवारी, जयपाल कश्यप, सेटी यादव, विजय गिरि, पवनेश, अजय भी गोशाला पहुंच गए। उन्होंने आक्रोश जताया। सभासदों के प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि गोशला में अव्यवस्था का आलम है। इसको लेकर शिकायत की जा रही है।

ठेकेदार को चारे की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उससे पूरी जानकारी कर रहे है। चारे की समस्या जल्द दूर करा दी जाएगी। पशु चिकित्सा विभाग के चिकित्सकों से संपर्क कर समय समय पर गोवंशों का उपचार कराते है। - मुकेश कुमार, अधिशासी अधिकारी

यह भी पढ़ें- कासगंज: सदर कोतवाल बने सुधीर, हरिभान संभालेंगे सिकंदरपुर वैश्य का चार्ज 

 

संबंधित समाचार