बरेली: दो बाइकों की टक्कर में शख्स की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बहेड़ी थाना क्षेत्र निवासी एक शख्स की सड़क हादसे के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। जिसकी खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

दरअसल, बहेड़ी थाना क्षेत्र में खजुरिया बकानिया गांव का रहने वाला राम सिंह अपने दोस्त फरियाद के साथ पीलीभीत के अमरिया कस्बे में किसी काम से गया हुआ था।

इस दौरान रास्ते में अमरिया से पहले ही सामने से आ रही है तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें रामसिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं दूसरी बाइक सवार मौके से फरार हो गयी।

इसके बाद रामसिंह को गंभीर हालत में पीलीभीत के जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने रामसिंह की गंभीर हालत को देखने हुए हायर सेंटर बरेली रेफर कर दिया। बरेली के जिला अस्पताल में उपचार के दौरान रामसिंह ने दम तोड़ दिया। जिसकी खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। 

ये भी पढ़ें - बोले राहुल गांधी- भाजपा आदिवासियों को वनवासी कहती, क्योंकि वह नहीं चाहती कि वे बड़े सपने देखें

संबंधित समाचार