बरेली: पांच बच्चों समेत 113 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। जिले में रविवार को पांच मासूम समेत 113 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। संक्रमितों में एक जिला जेल का व दो रेलवे कर्मचारी भी शामिल हैं। वहीं, डीएम नितीश कुमार की रिपोर्ट एक बार फिर पॉजिटिव आई है। एसीएमओ डा. अशोक कुमार के मुताबिक रविवार को आईवीआरआई से 466 लोगों …

बरेली,अमृत विचार। जिले में रविवार को पांच मासूम समेत 113 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। संक्रमितों में एक जिला जेल का व दो रेलवे कर्मचारी भी शामिल हैं। वहीं, डीएम नितीश कुमार की रिपोर्ट एक बार फिर पॉजिटिव आई है। एसीएमओ डा. अशोक कुमार के मुताबिक रविवार को आईवीआरआई से 466 लोगों की रिपोर्ट प्राप्त हुई। इनमें से 45 लोग संक्रमित पाए गए। वहीं, एंटीजन और ट्रूनॉट से 38 लोग में संक्रमण की पुष्टि हुई है। शेष प्राइवेट लैब की जांच में संक्रमित आए हैं।

इन इलाकों के हैं संक्रमित
रविवार को जिले में मिलने वालों में पुराना शहर, साहुकारा, तुलसी नगर, वीर सावरकर नगर, नेकपुर भमोरा, बुखारा, बानखाना, बल्दूर मथुरा, नंदनवन, सिरसा, गोटिया, नकटिया, खजुरिया श्रीराम, सीबीगंज, शिवगंगा सिटी, परतापुर, गुद्ड़बाग, रेलवे कालोनी, रोड नंबर चार सिद्धार्थ नगर, बदायूं रोड, कृष्णा नगर, आलोक नगर, रामसरन कालोनी, किला, सुकटिया, मिलट्री अस्पताल, सुभाष नगर, ग्रीन पार्क, कर्मचारी नगर, सिविल लांइस, सिल्वर स्टेट्स, सुरेश शर्मा नगर, बेगपुर, शाहबाद, बृजधाम कालोनी, सरस्वती विहार, नबावगंज, शाहदाना, बहेड़ी, सनराइज कालोनी, चाहबाई, एकता नगर, चनेहटी, हल्दीकाना, बजरिया मोतीलाल, एडीएम परिसर, शक्ति नगर, स्टेट बैंक कालोनी, नरियावल, वंसत विहार, वजीरगंज, बिहारीपुर, भुता, रुद्रपुर, मारवाड़ीगंज, शास्त्री नगर, जिला जेल, कीर्ति नगर, मंडी समिति डेलापीर, करगैना, बृजलोक कालोनी, सैनिक कालोनी, बड़ी वमनपुरी, माडल टाउन, संजय नगर, प्रेमनगर, डेलापीर, जनकपुरी,आवास विकास, कर्मचारी नगर, गांधी नगर समेत तमाम अन्य इलाकों के लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

संबंधित समाचार