गौतमबुद्ध नगर : सड़क हादसे में आठ वर्षीय बच्ची की मौत 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गौतमबुद्ध नगर, अमृत विचार। जिले के थाना सेक्टर 63 क्षेत्र के छीजारसी कॉलोनी में रहने वाली आठ वर्षीय बच्ची को अज्ञात रिक्शा चालक ने टक्कर मार दी। उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

थाना सेक्टर 63 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मान ने बृहस्पतिवार को बताया कि छीजारसी कॉलोनी के अकरम अंसारी ने देर रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी बेटी साजिया परवीन घर के बाहर खेल रही थी, तभी पानी ले जाने वाले एक ई-रिक्शा के चालक ने तेजी से और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी बेटी को टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि गंभीर हालत में बच्ची को उपचार के लिए एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी ई-रिक्शा चालक फरार है जिसकी तलाश की जा रही है। 

ये भी पढ़ें -लखनऊ: यूपी के पूर्व मंत्री और विधायक आशुतोष टंडन 'गोपाल’ का निधन, लम्बे समय से चल रहे थे बीमार

संबंधित समाचार