IREL Recruitment 2023: आईआरईएल में इन पदों पर निकली वैकेंसी, ऐसे करें अप्लाई
अगर आप आईआरईएल में नौकरी करना चाहते हैं तो ये आपके लिए एक अच्छा मौका हो सकता है। दरअसल आईआरईएल में सुपरवाइजरी ट्रेनी के पद पर वैकेंसी निकली है और इसके रजिस्ट्रेशन चल रहे हैं। कुछ ही दिनों में आवेदन करने की लास्ट डेट भी आ जाएगी।
ऐसे में अगर आप योग्य और इच्छुक हों तो बिना देर करे फॉर्म भर दें। बता दें इंडियन रेयर अर्थ्स लिमिटेड के इन पद पर अप्लाई करने की आखिरी तारीख 14 नवंबर 2023 है। तो चलिए जानते हैं इन भर्तियों से जुड़े जरूरी डिटेल।
ऐसे करें अप्लाई
बता दें इंडियन रेयर अर्थ्स लिमिटेड के सुपरवाइजरी ट्रेनी पद पर केवल ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकता है। ऐसा करने के लिए आपको आईआरईएल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका पता ये है – irel.co.in. यहीं से नोटिस देखकर डिटेल भी पता किए जा सकते हैं।
ऐसे होगा चयन
बता दें आईआरईएल के सुपरवाइजरी ट्रेनी पद पर चयन कई चरण की परीक्षा पास करने के बाद होगा। जैसे सबसे पहले लिखित परीक्षा होगी फिर स्किल टेस्ट और आखिर में ट्रेड टेस्ट लिया जाएगा। सभी चरण पास करने वाले का चयन ही अंतिम होगा। इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से कुल 56 पद भरे जाएंगे।
कौन कर सकता है अप्लाई
बता दें इन पद के लिए कैंडिडेट का किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पास होना जरूरी है। साथ ही संबंधित ट्रेड में डिग्री या डिप्लोमा लिए कैंडिडेट भी आवेदन के पात्र हैं। आयु सीमा 26 साल है। पात्रता संबंधी डिटेल और भी हैं जिनकी जानकारी पहले वेबसाइट से ले लें उसके बाद ही आवेदन करें।
आवेदन शुल्क और सैलरी
बता दें आवेदन करने के लिए यूआर और ओबीसी कैटेगरी के 500 रुपये शुल्क देना होगा। वहीं एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी और ईएसएम कैंडिडेट्स को शुल्क के रूप में कुछ नहीं देना है। सेलेक्ट होने पर कैंडिडेट्स को एस1 ग्रेड के मुताबिक सैलरी मिलेगी। इसके तहत महीने के 25 हजार रुपये से लेकर 68 हजार रुपये तक दिए जाएंगे। वहीं इसके साथ ही और भी दूसरे कई एलाउंस मिलेंगे।
ये भी पढे़ं- बरेली: यूथ को खूब भाए 10 लाख के स्टार्टअप, खुद का शुरू करना है तो यहां करें आवेदन
