विवादों में घिरी बरेली स्मार्ट सिटी को यूपी में प्रथम स्थान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। 188 करोड़ के आई ट्रिपलसी (इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर) की निविदा में गड़बड़ी के आरोप को लेकर बरेली से लखनऊ तक विवादों में घिरी रही बरेली स्मार्ट सिटी को उत्तर प्रदेश में प्रक्रियाधीन सभी स्मार्ट सिटी में प्रथम स्थान मिला है। इसकी जानकारी सरकार की ओर से ‘गवर्मेंट ऑफ यूपी’ नाम से …

बरेली,अमृत विचार। 188 करोड़ के आई ट्रिपलसी (इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर) की निविदा में गड़बड़ी के आरोप को लेकर बरेली से लखनऊ तक विवादों में घिरी रही बरेली स्मार्ट सिटी को उत्तर प्रदेश में प्रक्रियाधीन सभी स्मार्ट सिटी में प्रथम स्थान मिला है। इसकी जानकारी सरकार की ओर से ‘गवर्मेंट ऑफ यूपी’ नाम से बने ट्विटर हैंडल पर भी शेयर की गई है।

जिसमें बताया गया कि विकास के उप्र मॉडल में बरेली मंडल का अहम योगदान है। बरेली स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत बरेली में 1098 करोड़ की 46 परियोजनाओं पर कार्य प्रगति पर चल रहा है। हैंडीक्राफ्ट सेंटर और ओपन जिम का निर्माण कराया जा रहा है। अमृत योजना के तहत शहर के चार पार्कों का सुंदरीकरण का कार्य प्रगति पर है। इसमें गांधी उद्यान, सीआई पार्क, कटघर पार्क और अक्षर विहार पार्क का सुंदरीकरण भी कराया जा रहा है।

रविवार की शाम मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक में भी बरेली स्मार्ट सिटी की प्रगति को लेकर सराहना की गई। मुख्यमंत्री के पूछने पर मंडलायुक्त ने बरेली स्मार्ट सिटी परियोजना की प्रगति के बारे में बताया। कहा कि आई ट्रिपलसी के कार्यादेश निर्गत किए जा चुके हैं। कई अन्य कार्य भी शुरु किए जा चुके हैं। इस परियोजना के तहत शहर में चल रहे सीवर कार्य के पूर्ण होने के बाद ही शुरु कराए जाने की बात कही। बताया कि सभी कार्यों की डीपीआर पूर्ण हो चुकी है।

बता दें कि कुछ दिनों पहले स्मार्ट सिटी की निविदा में गड़बड़ी होने की शिकायत मुख्यमंत्री से की गई थी। मेयर डा. उमेश गौतम ने लखनऊ पहुंचकर सीएम से मुलाकात की थी। उन्होंने स्मार्ट सिटी के तमाम निविदा में धांधली होने, चुनिंदा कंपनियों को फायदा पहुंचाने के गंभीर आरोप तक लगाए थे। गड़बड़ी का शोर उठने के बीच मंडलायुक्त ने शासन को भेजी रिपोर्ट में बताया था कि स्मार्ट सिटी की 46 परियोजनाओं पर कार्य शुरू करा दिया है। ओवरऑल प्रदेश के सभी स्मार्ट सिटी की भौतिक स्थिति परखी गई, जिसमें बरेली स्मार्ट सिटी को प्रदेश में प्रथम स्थान मिला है।

संबंधित समाचार