Kanpur Ghatampur Accident: डंपर ने अधेड़ को कुचला... मौत, ग्रामीणों ने कानपुर-सागर हाईवे किया जाम
कानपुर में अधेड़ की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे जाम किया।
कानपुर में डंपर ने अधेड़ को कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने कानपुर-सागर हाईवे जाम कर दिया।
कानपुर, अमृत विचार। घाटमपुर थानाक्षेत्र के पतारा में तेज रफ्तार डंपर ने राहगीर को टक्कर मारते हुए कुचल दिया। हादसे में अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने कानपुर-सागर हाइवे पर जाम लगा दिया। इस दौरान लगभग बीस मिनट हाईवे जाम रहा।
पतारा कस्बा निवासी 52 वर्षीय चंदू उर्फ चंद्रपाल सोनकर खेती किसानी करके घर का भरण पोषण करते थे। गुरूवार शाम वह कानपुर-सागर हाइवे के पास स्थित खेत से दवा लेने पतारा कस्बा आ रहे थे। तभी घाटमपुर की ओर से आ रहे तेज़ रफ़्तार डंपर ने राहगीर को टक्कर मारते हुए कुचल दिया।
हादसे में अधेड की मौत हो गई। घटना से गुस्साए मौके पर पहुंचे परीजनो ने कानपुर-सागर हाइवे पर जाम लगा दिया। घाटमपुर थानाध्यक्ष विक्रम सिंह ने बताया कि परीजनो को समझाकर हाइवे से जाम खुलवाया गया है। अधेड़ के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें- Kanpur News: डीएवी कॉलेज के बाहर छात्रों ने की दबंगई, एसीपी कोतवाली को बीच सड़क पर गिराया, देखें- VIDEO
