बहराइच: महिला की हत्या कर शव फेंका, नहीं हुई पहचान, हड़कंप 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नानपारा, बहराइच, अमृत विचार। नानपारा मिहीपुरवा मार्ग पर कुर्मिनपुरवा चौराहे के निकट नहर की पटरी के पास एक अज्ञात महिला का शव मिला है। महिला के शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं। ऐसे में हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका पुलिस जता रही है।

कोतवाली नानपारा अंतर्गत नानपारा मिहीपुरवा मार्ग पर कुर्मिनपुरवा चौराहे के पास नहर के पटरी के पास झाड़ियां उगी हुई हैं। गुरुवार को राहगीर आवागमन कर रहे थे। तभी दोपहर तीन बजे 35 वर्षीय महिला का शव मिला। शव से काफी सड़ांध उठ रही थी। महिला के पैर पर चोट के निशान है। शव मिलने से आसपास के लोगों में दहशत पैदा हो गई।

लोगों ने सूचना कोतवाली नानपारा में दी। मौके पर पहुंचे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश कुमार राय ने बताया की शव को देखकर लगता है कि महिला को मार कर फेंका गया है। अभी तक महिला की पहचान नहीं हो सकी है।

मौके पर फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश कुमार राय ने बताया कि शव काफी दिन पुराना है। उन्होंने बताया कि 72 घंटे के लिए शव मर्चुरी में रखा गया है। शिनाख्त के बाद पीएम की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: लखनऊ: गुलाला घाट पर हुआ आशुतोष टंडन का अंतिम संस्कार, आज सुबह हुआ था निधन

संबंधित समाचार