सुल्तानपुर : व्यापारी पर बदमाशों ने किया जानलेवा हमला, मुकदमा दर्ज
गंभीर हालत में सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर
लंभुआ/ सुल्तानपुर, अमृत विचार। बीते बुधवार की देर रात व्यापारी के ऊपर आधा दर्जन से ज्यादा हमलावरों ने लाठी डंडे व धारदार हथियार से प्राण घातक हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। इस घटना में व्यापारी के शरीर के कई हिस्सों पर गंभीर चोट आ गई। सीएचसी लंभुआ के डॉक्टरों ने गंभीरता को देखते हुए मेडिकल कॉलेज सुलतानपुर (जिला चिकित्सालय) रेफर कर दिया। पीड़ित व्यापारी के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
लंभुआ नगर पंचायत के सर्वाेदय नगर निवासी व्यापारी विजय अग्रहरि ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि हमारे बड़े भाई द्वारिका प्रसाद अग्रहरी बुधवार की रात लगभग 8 बजे खाना खाने के बाद दरवाजे पर हाथ मुंह धो रहे थे। तभी इसी वार्ड के निवासी मोहित कुमार, दिनेश कुमार, गुड्डू, सोहित तथा मोतीलाल व रागिनी और मोतीलाल की पत्नी हाथ में लाठी डंडा तथा धारदार हथियार लेकर आए और बड़े भाई पर प्राण घातक हमला कर दिए। विरोध करने पर गंदी गंदी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। इस घटना की रिकॉर्डिंग मोबाइल तथा सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है।
प्राण घातक हमले में व्यापारी द्वारिका प्रसाद के सिर में गंभीर चोटें आई। जिन्हें घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कोतवाली प्रभारी शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें -प्रेमी जोड़े ने ट्रेन से कटकर किया सुसाइड, जांच में जुटी पुलिस
