दिवाली के दिन मेट्रो में करें सफर,उठाये ये सुविधा
लखनऊ। यूपी मेट्रो रेल रेल कार्पोरेशन ने दिवाली फेस्टिवल पर यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा लेकर आया है। इस बार दिवाली के दिन मेट्रो का संचालन सुबह 6 बजे से शाम 7 बजे तक किया जायेगा । यात्रियों के लिए मेट्रो की सभी सेवाएं उपलब्ध रहेंगी । दोनों टर्मिनल स्टेशनों यानी सीसीएस एयरपोर्ट और मुंशीपुलिया मेट्रो स्टेशन से मेट्रो ट्रेन सेवा सुबह 6 बजे शुरू होंगी और आखिरी ट्रेन शाम 7 बजे रवाना होगी। सेवाओं के समय में यह परिवर्तन केवल दीपावली के दिन के लिए होगा। बाकी दिनों में मेट्रो ट्रेन की सेवाएं रोजाना की तरह सुबह 6 बजे से आरंभ होकर रात्रि में 10 बजे तक जारी रहेंगी। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लि. (यूपीएमआरसीएल) की ओर से यात्रियों को कई सारी सुविधाएं दी जा रही हैं।
