वाराणसी में महिलाओं ने जलाया बिहार सीएम नीतीश कुमार का पुतला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

विवादित बयान पर इस्तीफे की उठाई मांग

वाराणसी, अमृत विचार। बिहार के सीएम नीतीश कुमार द्वारा दिए गए विवादित बयान के खिलाफ वाराणसी में महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया। बिहार के सीएम के द्वारा महिलाओं के खिलाफ दिए गए विवादित बयान से आक्रोशित महिला व्यापार मंडल की महिलाओं ने वाराणसी नगर निगम कार्यालय के बाहर नारेबाजी करते हुए नीतीश कुमार का पुतला दहन किया। इस दौरान महिलाओं ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार के इस्तीफे की मांग की है। प्रदर्शन करते वाली महिलाओं ने नीतीश कुमार के बायना पर निंदा व्यक्त की है। 

महिलाओं का कहना है, कि अब तक देश की महिलाएं नीतीश कुमार का बहुत सम्मान करती थी। नीतीश कुमार महिलाओं के प्रति कितनी घृणित सोच रखते है, यह उनके बयान से उजागर हो गया। ऐसे में नीतीश कुमार सीएम पद पर रहने के लायक नही है। नीतीश कुमार को तत्काल सीएम पद से इस्तीफा देना चाहिए। 

वाराणसी व्यापार मंडल की महिलाओं ने इस दौरान नीतीश कुमार को चेतावनी देते हुए कहा कि, नीतीश कुमार यदि महिलाओं का सम्मान नही कर सकते, तो वह इस्तीफा दें और यदि वह इस्तीफा नही देते है तो आज पुतला दहन कर महिला सड़क पर विरोध कर रही है। आने वाले दिनों में नीतीश कुमार के खिलाफ महिलाओं का हुजूम सड़क पर उतर उनसे इस्तीफे की मांग करेगी।

ये भी पढ़ें -नीतीश कुमार ने खोया आपा, बोले जीतनराम मांझी को मुख्यमंत्री बनाना उनकी मूर्खता

संबंधित समाचार