Bhojpuri : प्रियंका सिंह और माही श्रीवास्तव का सैड सांग 'फरेब' रिलीज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। गायिका प्रियंका सिंह और अभिनेत्री माही श्रीवास्तव का सैड सांग 'फरेब' रिलीज हो गया है। 'फरेब' गाना वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने को प्रियंका सिंह ने बहुत दर्द भरी आवाज में गाया है। इसके वीडियो में माही श्रीवास्तव नजर आ रही है।

यह गाना हिल स्टेशन पर शूट किया गया है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत सैड सांग 'फरेब' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। गेस्ट अपीरियंस में लवली काजल हैं। गीतकार मुन्ना दुबे के लिखे इस गीत के संगीतकार विनीत शाह हैं। वीडियो डायरेक्टर विज़ेल, डीओपी राजन वर्मा हैं।इस गाने का आल राइट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

ये भी पढ़ें:- Mala Sinha Birthday : 87 वर्ष की हुईं माला सिन्हा, जानें कैसे बनाई बॉलीवुड में अपनी पहचान

संबंधित समाचार