Lucknow University: दक्षिणी एशियाई विश्वविद्यालयों के बीच लविवि ने हासिल की 238वीं रैंक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। विश्व प्रसिद्ध क्यूएस साउथ एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2024 - के परिणाम 8 नवंबर, 2024 को घोषित किए गए हैं। कुलपति लखनऊ विश्वविद्यालय प्रो. आलोक कुमार राय ने बताया कि लखनऊ विश्वविद्यालय दक्षिणी एशियाई विश्वविद्यालयों के बीच 238वीं रैंक हासिल करने में सक्षम रहा है। क्यूएस यूनिवर्सिटी रैंकिंग शैक्षणिक संस्थानों की सबसे प्रतिष्ठित रैंकिंग है। 

यह अनुसंधान और खोज, रोजगार योग्यता और परिणाम, सीखने के अनुभव और वैश्विक जुड़ाव के आधार पर एक शैक्षणिक संस्थान को रैंक करता है। डीन एकेडमिक्स प्रो गीतांजलि मिश्रा ने बताया कि लखनऊ विश्वविद्यालय ने अंतरराष्ट्रीय छात्र अनुपात में 138वीं रैंक और शैक्षणिक और नियोक्ता प्रतिष्ठा में 251वीं रैंक हासिल की है।

क्यूएस रैंकिंग 2024 में भाग लेने वाले भारतीय शैक्षणिक संस्थानों  में से, लखनऊ विश्वविद्यालय ने अंतरराष्ट्रीय छात्र अनुपात में चौथा स्थान, शैक्षणिक प्रतिष्ठा में तिरपन, प्रति अध्यापक पेपर में तिरासी स्थान हासिल किया। लखनऊ विश्वविद्यालय ने प्रति पेपर उद्धरण और प्रति संकाय पेपर के मामले में अच्छा प्रदर्शन किया है। इसमें क्षेत्रीय औसत 7.9 की तुलना में प्रति पेपर 6.3 उद्धरण और क्षेत्रीय औसत 4.1 की तुलना में प्रति अध्यापक 5.2 उद्धरण हैं।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: सांसद ने किसान गोष्ठी का किया शुभारंभ, कहा- सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं किसान

संबंधित समाचार