कांग्रेस अब कालनेमि बन गई है... स्वामी चक्रपाणि ने बोला हमला, आचार्य प्रमोद कृष्णम को दी ये सलाह
लखनऊ। कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम के बयान पर अखिल भारतीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि ने प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें कांग्रेस छोड़ने की सलाह दी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आचार्य प्रमोद कृष्णम को राम की शरण में आ जाना चाहिए।
स्वामी चक्रपाणि ने कांग्रेस को हिंदू विरोधी बताते हुए कहा कि यह कोई नई बात नहीं है, कांग्रेस हमेशा से ही हिन्दू और राम विरोधी रही है और अब कालनेमि बन गई है। ऐसे में अब जितना जल्द हो सके आचार्य प्रमोद कृष्णम कांग्रेस छोड़कर राम की शरण में आ जाएं। उन्होंने कहा कि आचार्य प्रमोद कृष्णम को पार्टी छोड़ने का फैसला जल्द से जल्द करना चाहिए।
बता दें कि आचार्य प्रमोद कृष्णम चुनावी राज्यों में कांग्रेस के लिए प्रचार नहीं कर रहे हैं। पत्रकारों के सवाल पूछने पर कांग्रेस नेता का दर्द साफ छलका. उन्होंने कहा कि धर्मगुरू होने की वजह से आलाकमान को स्टार प्रचारक बनाने में खामी नजर आती होगी।
यह भी पढ़ें:-प्रतापगढ़: सपा के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष गुलशन यादव समेत 16 के खिलाफ दर्ज हुआ केस, यह है मामला...
