बहराइच: घर में कर दिया मवेशी का वध, पुलिस ने पांच के खिलाफ केस दर्ज कर किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। दरगाह थाने के पुलिस ने सलारपुर में छापेमारी के दौरान मवेशी का मांस और सींग बरामद किया। उपनिरीक्षक ने पांच लोगों के विरुद्ध थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दरगाह थाना क्षेत्र के सलारपुर में कई दिनों से मवेशी के काटे जाने की सूचना पुलिस को मिल रही थी। 

पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा के निर्देश पर दरगाह थाने के प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र कुमार मिश्रा ने टीम गठित की। उप निरीक्षक शिवम कुमार कनौजिया की अगुवाई में पुलिस टीम ने बृहस्पतिवार शाम को सलारपुर गांव निवासी फैजल पुत्र जहीरूद्दीन के यहां छापेमारी की। छापेमारी के दौरान भैंस का मांस 30 किलो, सींग और सिर बरामद हुआ।

इस बार पुलिस ने वहां मौजूद फैजल मोहम्मद पुत्र कम निवासी कई कटरा मोहम्मद ओवैस पुत्र यमन और मोहल्ला निवासी मोहिउद्दीन और चांदपुरा मोहल्ला निवासी मोहम्मद तालिब पुत्र अनीश को गिरफ्तार कर लिया। 

मौके से बरामद सामान को पुलिस ने थाने लाकर फीस कर दिया प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि उप निरीक्षक शिवम कुमार कनौजिया की तहरीर पर सभी के मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। जबकि बरामद सामान को सीज कर दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सभी पांच आरोपियों को जमानत भी मिल गई।

यह भी पढ़ें:-UP डायल -112 की महिला कर्मियों ने दीप जलाकर Save Girl की लगाई गुहार, अखिलेश ने कहा- हरदम साथ निभाएंगे

संबंधित समाचार