बरेली: मोबाइल फोन रखें चालू नहीं तो निरस्त हो जाएगी गन्ना पर्ची

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चीनी मिलें किसानों के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस से भेज रहीं पर्चियां

बरेली,अमृत विचार : चीनी मिलों में गन्ने की पेराई शुरू हो चुकी है। किसानों के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस से गन्ना पर्ची भेजी जा रही हैं। ऐसे में किसानों से कहा गया है कि वह अपना मोबाइल नंबर चालू रखें नहीं तो 24 घंटे बाद पर्ची स्वत: निरस्त हो जाएगी।

शासन के निर्देश पर जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह ने किसानों के लिए एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने कहा कि किसान के मोबाइल का इनबॉक्स खाली होना चाहिए ताकि एसएमएस आ सके। यदि किसी किसान का मोबाइल नंबर बदल गया है तो वह अपनी गन्ना समिति में जाकर समस्या का समाधान करा सकता है।

आयुक्त, गन्ना एवं चीनी प्रभु एन सिंह की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि गन्ना आपूर्ति के लिए किसानों के मोबाइल पर प्रेषित की जाने वाली लगभग 10 प्रतिशत एसएमएस गन्ना पर्चियों की डिलीवरी प्रतिदिन फेल हो रही है क्योंकि किसानों के ईआरपी पर पंजीकृत मोबाइल नेटवर्क क्षेत्र में उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं।

ये भी पढ़ें - बरेली: तीन सौ बेड अस्पताल में अब एसी का तार काट ले गए चोर

संबंधित समाचार