बरेली: दिवाली और छठ पूजा पर चार जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, सरहिंद, सहरसा, मुजफ्फरपुर, आजमगढ़ के लिये मिली सुविधा
बरेली, अमृत विचार: रेल प्रशासन सरहिंद-सहरसा, योगनगरी ऋषिकेश मुजफ्फरपुर, दिल्ली- आजमगढ़, चंडीगढ़-कटिहार स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। यह ट्रेनें बरेली जंक्शन से होकर गुजरेंगी। मुरादाबाद रेल मंडल के सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि ट्रेन संख्या 04536 चंडीगढ़-कटिहार 10, 13, 16 व 19 नवंबर को कटिहार से 23:55 बजे चलकर बरेली जंक्शन सुबह 7:10 बजे पहुंचेगी।
वापसी में ट्रेन संख्या 04535 कटिहार-चंडीगढ़ स्पेशल 12, 15, 18, 21 नवंबर को कटिहार से सुबह 7:00 बजे चलकर बरेली जंक्शन अगले दिन तड़के 4:28 बजे पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 04324 योगनगरी ऋषिकेश-मुजफ्फरपुर 11 व 14 नवंबर को योगनगरी ऋषिकेश से 13:00 बजे चलकर शाम को 19:36 बजे बरेली जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में 04323 मुजफ्फरपुर से 12 व 15 नवंबर को 13:00 बजे चलकर अगले दिन तड़के 04:08 बजे बरेली जंक्शन पहुंचेगी।
ट्रेन संख्या 04534 सरहिंद-सहरसा स्पेशल ट्रेन 10, 13, 16, 19 नवंबर को सरहिंद स्टेशन से 20:20 बजे चलकर बरेली जंक्शन तड़के 04:05 बजे पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04533 सहरसा से 12, 15, 18 नवंबर को तड़के 03:00 बजे चलकर बरेली जंक्शन रात को 22:10 बजे पहुंचेगी।
ये भी पढ़ें - बरेली: लगातार मौतों के बावजूद स्वास्थ्य विभाग ने बंद की डेंगू की जांच, शुक्रवार को मिले 11 नए केस
