लखनऊ में दिवाली से पहले बदला मौसम, बारिश ने कराया ठंड का एहसास, प्रभावित हो सकता है कारोबार
लखनऊ, अमृत विचार। शहर में पिछले 24 घंटे से छायी धुंध, धूप और छांव के बीच शनिवार की सुबह तेज बारिश हुई। तेजी से बदलते इस मौसम ने लोगों को ठंड का एहसास कराया। सुबह तक रुक-रुक कर अलग अलग इलाकों में हुई बारिश के कारण नमी बढ़ने के साथ ठंड में भी बढ़ोत्तरी हुई है।
मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के मुताबिक पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी के बाद प्रदेश के उत्तराखंड से सटे जिलों में तेज हवायें चलने से तापमान में गिरावट आई है। इसमें लखनऊ, मथुरा, अलीगढ़, फिरोजाबाद, गाजियाबाद, मेरठ, बुलंदशहर, हापुड़ और कासगंज में कहीं हल्की बारिश तो कहीं बूंदाबांदी ने मौसम बदल दिया है। वहीं आज भी पश्चिम यूपी के जिलों में बारिश के आसार हैं। जबकि लखनऊ में आज शनिवार तड़के सुबह 93 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हो रही। यह इस वर्ष की अधिकतम बारिश है।
बारिश के चलते बाजार पर पड़ सकता है असर
लखनऊ सहित कई जिलों में हुई बारिश अगर जारी रही तो इसका सीधा असर बाजार पर पड़ेगा। क्योंकि दीपावली के चलते ज्यादातर बाजार पूर्ण रूप से खुले हैं। फुटपाथी बाजार भी सजे हुए हैं। ऐसे में बारिश व्यापारियों के लिए मुसीबत का कारण बन सकती।
प्रभावित हो सकता है पटाखा कारोबार
पटाखा कारोबारी सुनील वर्मा ने बताया कि मौसम में इसी तरह नमी बनी रही और अगर बारिश हुई तो इसका सीधा असर पटाखा कारोबार पर पड़ सकता है। उन्होंने बताया कि अधिकांश पटाखा बाजार खुले में ही सजे हुए हैं।
यह भी पढ़ें: लखनऊ: राजधानी में 24 घंटे में डेंगू के मिले 34 मरीज, स्वास्थ्य विभाग ने तीन घरों को थमाया नोटिस
