आगरा: ब्रह्मकुमारी आश्रम में रहने वाली दो सगी बहनों ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा आसाराम...

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

लखनऊ, अमृत विचार। आगरा जिले में दो सगी बहनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। यह दोनों बहनें जिले के जगनेर स्थित ब्रह्मकुमारी आश्रम में रह रहीं थीं। पुलिस एक तीन पन्नों का सुसाइड नोट भी मिला है। बताया जा रहा है कि यह सुसाइड नोट आत्महत्या करने से पहले दोनों बहनों ने लिखा है।

दोनों बहनों ने आत्महत्या के लिए 4 लोगों को जिम्मेदार ठहराते हुये जो सुसाइड नोट में लिखा है, उसमें आरोपितों को उम्रकैद की सजा दिलाने की मांग की गई है। सुसाइड नोट में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाई गई है। जिसमें कहा गया है आरोपितों को आसाराम की तरह उम्रकैद की सजा योगी जी दिलाना।

सगी बहनों ने अपने सुसाइड नोट में यह भी लिखा है कि चारों आरोपितों ने पैसे हड़पें हैं साथ ही गलत गतिविधियों में भी आरोपितों के शामिल होने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा है कि जगनेर स्थित ब्रह्मकुमारी केंद्र में एकता (38) और शिखा (32) बीते 8 सालों से रहा करतीं थीं। यह केंद्र दोनों बहनों के परिवार ने ही बनवाया था। दोनों बहनों ने सुसाइड नोट में करीब एक साल से परेशान होने की बात बताई है। अपनी मौत के लिए जिन चार लोगों को जिम्मेदार ठहराया है। उनमें एक महिला भी आरोपित है। आरोपितों के नाम नीरज, ताराचंद समेत दो और नाम शामिल हैं।

सुसाइड नोट में बहनों ने लिखा है कि हम अकेले पड़ चुके हैं। हमारा साथ कोई नहीं दे रहा है। हम अकेले पड़ गये हैं। इसलिए यह कदम उठाया है। उन्होंने लिखा है कि हमारे साथ धोखा हुआ है, वह दबंग हैं, उनका कोई कुछ नहीं कर सकता है। इस नोट में उन्होंने दो व्यक्तियों से इंसाफ की लड़ाई लड़ने की भी गुहार लगाई है।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या में दीपोत्सव आज, राज्यपाल और सीएम योगी होंगे शामिल, स्थापित होगा बड़ा कीर्तिमान

संबंधित समाचार