अयोध्या में दीपोत्सव आज, राज्यपाल और सीएम योगी होंगे शामिल, स्थापित होगा बड़ा कीर्तिमान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। छोटी दीपावली पर आज शनिवार को राम नगरी अयोध्या में दीपोत्सव पर बड़ा कीर्तिमान स्थापित होने जा रहा है। जानकारी के मुताबिक अयोध्या में करीब 25 लाख दीये जलाकर रिकॉर्ड बनेगा। इस दौरान सिर्फ राम की पैड़ी के 51 घाटों पर 21 लाख दीये जलाए जाएंगे।  

दीपोत्सव का मुख्य कार्यक्रम राम की पैड़ी पर होगा जिसमें राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, सीएम योगी आदित्यनाथ और उनके कैबिनेट के कुछ मंत्री शिरकत करेंगे। सूरज ढलने के बाद राम की पैड़ी परिसर में 21 लाख दीपक प्रज्जवलित किए जाएंगे। जबकि अयोध्या के बाकी मठ मंदिर और अन्य स्थानों को मिलाकर 25 लाख के करीब दीये जलाए जाएंगे।

घर बैठे जलवाएं अपने नाम का दीया
काशी की तर्ज पर सरयू जी की आरती का आयोजन कार्यक्रम होगा। अयोध्या में वर्ष 2017 से दीपोत्सव शुरु हुआ है। इस दीपोत्सव में आप भी घर बैठे अपने नाम के दीये जलवा सकते हैं। इसके लिए आपको 'होली अयोध्या' नाम की ऐप डाउनलोड करनी होगी जोकि एंड्रायड और आईओएस प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। इस ऐप पर आप 101 रुपये खर्च कर एक दीया जलवा सकते हैं। वहीं, 11 दीयों के लिए 251 रुपये, 21 के लिए 501 रुपये और 51 दीयों के लिए 1,100 रुपये ऑनलाइन खर्च करने होंगे। 

यह भी पढ़ें:-अयोध्या में अचानक बिगड़ा मौसम का मिजाज, सर्दी की सिहरन शुरू

संबंधित समाचार