चेन्नई हवाई अड्डे से ढाई करोड़ रुपये का सोना जब्त, तार के रूप में छिपाया गया था

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चेन्नई। दुबई से शनिवार को यहां हवाई अड्डे पर पहुंचे एक यात्री के पास से 2.5 करोड़ रुपये मूल्य का सोना जब्त किया गया। सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि करीब पांच किलोग्राम वजनी सोने को तार के रूप में छिपाया गया था। सीमा शुल्क विभाग ने कहा कि भारतीय यात्री को गिरफ्तार करके आगे की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें - गुरुग्राम में तेल टैंकर दो वाहनों से टकराया, चार की मौत

संबंधित समाचार