Fatehpur Crime: बदमाशों ने युवक से 3.80 लाख से भरा बैग लूटा, बैंक से लेकर जा रहा था, वारदात CCTV में कैद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर में बैंक से लाखों रुपया लेकर जा रहे युवक से बदमाशों ने लूट की।

फतेहपुर में बदमाशों ने बैंक से 3.80 लाख रुपये लेकर जा रहे युवक से रुपयों से भरा बैग लूट लिया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

फतेहपुर, अमृत विचार। किशनपुर कस्बे की बैंक आफ बड़ौदा की शाखा से रुपये लेकर बीसी संचालक के सहयोगी से 3.80 लाख रुपये बाइक सवार बदमाशों ने लूट लिए। घटना की सूचना पर एएसपी और स्थानीय पुलिस पहुंची। पुलिस घटना की जांच में जुटी है। दो दिन पहले भी कस्बे में बाइक की डिग्गी तोड़कर चार लाख रुपये ठेकेदार के बदमाशों ने पार कर दिए थे। 

किशनपुर थाना क्षेत्र के रग्घूपुर मजरे गढ़ा गांव निवासी रितेश त्रिपाठी बीसी संचालक है। बीसी का खाता कस्बा स्थित बैंक आफ बड़ौदा की शाखा में संचालित होता है। संचालक ने रुपये निकालने के लिए सहयोगी दीपक सोनी को चेक देकर बैंक भेजा। बैंक से दीपक भतीजे अभिषेक को लेकर रुपये निकालने गया। 3.80 लाख रुपये निकाले और अभिषेक को बैग दे दिया। एकडला गांव के पास बाइक सवार पहुंचे थे।

दीपक के मुताबिक बैंक से बाइक सवार दो लोगों ने पीछा किया। एकडला गांव के पास बाइक सवार दो युवकों ने बाइक रुकवाई। भतीजे अभिषेक से बैग छीनकर कस्बे की ओर भाग निकले। दीपक ने पहले संचालक को सूचना दी। इसके बाद पीआरवी पहुंची। पीआरवी ने आसपास जांच की। सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। मामले की जानकारी पर एएसपी विजय शंकर मिश्रा और खागा सीओ पहुंचे। एएसपी ने बताया कि जांच की जा रही है। जांच के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- Kanpur Fire : चलता डंपर बना आग का गोला, चालक और परिचालक ने कूदकर बचाई जान, यातायात हुआ बाधित

संबंधित समाचार