Fatehpur Theft: बंद घर का ताला तोड़ चोरों ने नगदी और जेवरात किए पार… जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर में बंद घर का ताला तोड़ चोरों ने नगदी और जेवरात किए पार।

फतेहपुर में बंद घर का ताला तोड़ चोरों ने नगदी और जेवरात पार किए। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी।

फतेहपुर, अमृत विचार। हरदो स्थित एक बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी समेत जेवर पार कर दिए। शाम को जब परिवार के लोग घर पहुंचे तो चोरी की घटना के बारे में पता चला। पीड़ित ने कोतवाली में मामले की तहरीर सौंपी है। खागा कस्बे के हरदो वार्ड के रहने वाले रामचंद्र की पत्नी माया देवी शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे बच्चों को लेकर ईलाज कराने खागा गई थी।

पति भी सुबह ड्यूटी पर चले गए थे। वह शाम चार बजे घर पहुंची। घर के दरवाजे का ताला टूटा था। कमरे में बक्से का ताला टूटा था और सारा सामान अस्त-व्यस्त था। उन्होंने बताया कि चोर करीब 20 हजार रुपये नकद व जेवर चोरी कर ले गए हैं। इंस्पेक्टर तेज बहादुर सिंह ने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें- Dhanteras 2023: तस्वीरों में देखे कानपुर का धनतेरस, बाजारों पर जमकर हुई धनवर्षा… इतने करोड़ का हुआ कारोबार

संबंधित समाचार