प्रतापगढ़: गर्म पानी के टब में गिरने से मासूम बच्ची की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रतापगढ़। गर्म पानी के टब में गिरने से मासूम बच्ची की मौत हो गई। मौत से परिजन रो-रोकर बुरा हाल है। सांगीपुर थानाक्षेत्र के स्थानीय बाजार निवासी मोनू वैश्य की पत्नी शिवानी शनिवार की सुबह अपनी दो वर्षीय मासूम बच्ची मिष्टी को नहलाने के लिए पानी को गर्म कर टब में रखे हुए थीं। इस दौरान वह घर में साफ-सफाई के काम में व्यस्त हो गयीं। 

इस बीच वहां खेल रही मिष्टी अचानक गर्म पानी से भरे टब में चली गयी। इस दौरान टब के गर्म पानी से बच्ची बुरी तरीके से झुलस गई। हादसे में झुलसी बच्ची को परिजन इलाज के लिए रायबरेली ले गए। जहां दोपहर बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मासूम की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें: हरदोई: मार्ग दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौत, तीसरा घायल, कोहराम

संबंधित समाचार