लखनऊ : सामान्य से कहीं ज्यादा बढ़ा ट्रेनों का किराया, टिकट को लेकर यात्री हलकान 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। दीपावली और छठ पूजा के चलते ट्रेनों में प्रीमियम तत्काल का टिकट तीन से चार गुना महंगा हो गया है। विमान के किराये के बराबर पहुंचे किराये के बावजूद ट्रेन की सीट के लिए लोग बढ़ी दर से भी भुगतान करने को तैयार है। लखनऊ, वाराणसी से बिहार, झारखंड समेत कोलकाता रूट पर अधिक दबाव है। लंबी दूरी की ट्रेनों में इस महीने आरक्षित बर्थ तक नहीं है। कंफर्म सीट के लिए मारामारी मची हुई है। शनिवार को दिपावली, भइयादूज, छठ पर्व को लेकर ट्रेनों,बसों,विमानों में भारी भीड़ रही। यात्रियों की भीढ़ के चलते रोडवेज की बसें कम पड़ गयी । 

नई दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, सूरत, गुजरात, हैदराबाद, पंजाब समेत अन्य प्रांतों में नौकरी करने वाले दीपावली और छठ पूजा पर अपने-अपने घरों को लौट रहे हैं। वर्तमान समय में ट्रेनों में सीटें वेटिंग मिल रही हैं। स्पेशल और पूजा स्पेशल ट्रेनें भी लंबी वेटिंग हैं। उधर, यात्रियों के बढ़ते दबाव के चलते आईआरसीटीसी की ट्रेनों में प्रीमियम तत्काल का टिकट भी महंगा हो गया है।

ये भी पढ़ें -UP ATS ने आतंकी संगठन ISIS से जुड़े चार लोगों को किया गिरफ्तार

संबंधित समाचार