अयोध्या पहुंचीं भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह, रामलला और हनुमानगढ़ी के किए दर्शन
अयोध्या। भोजपुरी फिल्मों की स्टार अक्षरा सिंह सोमवार को अयोध्या पहुंचीं और रामलला, हनुमानगढ़ी और कनक भवन के दर्शन किए। उन्होंने कहा कि अयोध्या आकर बहुत अच्छा लग रहा है। मैं कोशिश करूंगी कि हर साल अयोध्या आऊं। अक्षरा सिंह ने कहा कि यूपी-बिहार कलाकार का खान माना जाता है, आये दिन यहां एक कलाकार …
अयोध्या। भोजपुरी फिल्मों की स्टार अक्षरा सिंह सोमवार को अयोध्या पहुंचीं और रामलला, हनुमानगढ़ी और कनक भवन के दर्शन किए। उन्होंने कहा कि अयोध्या आकर बहुत अच्छा लग रहा है। मैं कोशिश करूंगी कि हर साल अयोध्या आऊं।
अक्षरा सिंह ने कहा कि यूपी-बिहार कलाकार का खान माना जाता है, आये दिन यहां एक कलाकार पैदा होता है, कलाकारों को रोजगार का मौका मिलेगा तो यहां के लोगों को भी रोजगार का मौका मिलेगा।
सुशान्त केस पर अक्षरा सिंह ने कहा कि मैं न्याय की मांग कर रही हूं, चुकि सुशांत हमारे बिहार के ही लड़के हैं और मैं भी बिहारी लड़की हूँ, इस पर जल्द से जल्द जांच हो और न्याय मिले।
