बरेली: रंगदारी न देने पर होटल मालिक और कर्मियों से की मारपीट, फेंका सामान
फोटो- मौके पर मौजूद इंस्पेक्टर प्रेमनगर आशुतोष रघुवंशी।
बरेली, अमृत विचार। रंगदारी न देने पर दबंगों ने होटल मालिक और कर्मचारियों के साथ मारपीट की। होटल का सामान सड़क पर फेंक दिया। पुलिस ने होटल स्वामी से शिकायती पत्र देने को कहा, लेकिन देर रात तक शिकायती पत्र नहीं दिया गया।
प्रेमनगर क्षेत्र में जीआरएम स्कूल के पास नवाब अली का होटल है। नवाब अली का आरोप है कि एक व्यक्ति उनके यहां अक्सर आता है। खाना खाने के बाद रुपये नहीं देता है। शनिवार को वह आठ-दस साथियों के साथ आया और रंगदारी मांगने लगे।
विरोध करने पर आरोपी और उसके साथी होटल कर्मियों के साथ मारपीट करने लगे। इस दौरान होटल का सामान सड़क पर फेंक दिया। सूचना पर इंस्पेक्टर प्रेमनगर आशुतोष रघुवंशी पहुंचे और मामले की जानकारी ली। इंस्पेक्टर ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से शिकायती पत्र नहीं दिया गया है। मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें- बरेली: DM ने SSP के साथ पटाखा बाजारों का किया निरीक्षण, बोले- विक्रेता सुरक्षा मानकों का रखें ध्यान
