Diwali 2023: जय श्री राम!... मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को प्रदेशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं और कामना की कि प्रभु श्री राम व माता जानकी की कृपा से यह पावन पर्व आप सभी के जीवन को सुख, समृद्धि, सौभाग्य एवं आरोग्यता के धवल प्रकाश से दीप्त करे।

सीएम योगी ने  सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’पर लिखा, ‘‘असत्य पर सत्य, अत्याचार पर सदाचार, अंधकार पर प्रकाश की विजय के महापर्व दीपावली की प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! प्रभु श्री राम व माता जानकी की कृपा से यह पावन पर्व आप सभी के जीवन को सुख, समृद्धि, सौभाग्य एवं आरोग्यता के धवल प्रकाश से दीप्त करे। जय श्री राम!’’ 

बता दें कि देशभर में आज यानी रविवार (12 नवंबर) को दीपों का पर्व दिवाली मनाया जा रहा है। मान्यता है कि इसी दिन भगवान श्रीराम, माता सीता और उनके भाई लक्ष्मण चौदह वर्ष का वनवास पूरा करके अयोध्या अपने घर लौटे थे। उनके वापस आने की खुशी में अयोध्यावासियों ने दीये जलाकर उनका भव्य स्वागत किया था। तभी से दीपावली मनाया जाता है। 

यह भी पढ़ें;-अयोध्या: सीएम पहुंचे कारसेवकपुरम, संतों के साथ कर रहे प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर मंत्रणा

संबंधित समाचार