कानपुर: इलेक्ट्रॉनिक गोदाम में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। काकादेव थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर सिंधी कॉलोनी स्थित मनोहर लाल आहुजा के इलेक्ट्रॉनिक्स गोदाम में रात 11:00 बजे करीब आग से हड़कंप मच गया। गोदाम से धुआं उठता देख उन्होंने आग की जानकारी दमकल को दी। फजलगंज एफएसओ परमानंद पांडे ने बताया घटना की जानकारी पर कुछ ही मिनट में फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां पहुंच गईं थीं।

cats08

बंद गोदाम में शॉर्ट सर्किट से आग की आशंका है। आग से गोदाम में रखे  फ्रिज, एयरकंडीशनर समेत रखा अन्य सामान जल गया है। कुछ ही देर में सीएफओ दीपक शर्मा भी मौके पर पहुंचे। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। सीएफओ दीपक शर्मा ने बताया फजलगंज, किदवई नगर से चार दमकल की गाड़ियां पहुंची थीं। एक घंटे में आग पूरी तरह बुझा ली गई है।

यह भी पढ़ें:-जौनपुर: महिला ने बच्चे संग फंदा लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

संबंधित समाचार