आगरा: स्टे होम में महिला से गैंगरेप, पीड़िता का रोते हुए वीडियो वायरल, 5 गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के ताजगंज के रिच स्टे होम में एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने एक महिला सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक यह घटना शनिवार रात करीब 2 बजे की है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। 

वीडियो में पीड़िता रोते हुए जान बचाने की गुहार लगा रही है। वीडियो में युवती अपने साथ हुई घटना को बता रही थी। बताया जा रहा है कि युवती की आवाज सुनकर आसपास के रहने वाले लोगों ने उसे बचाया थ। यह वीडियो भी उसी समय का है। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इस मामले में कार्यवाही जारी है।

पूरा मामला थाना ताजगंज स्थित रिच होम स्‍टे होटल का है। पीड़‍ित युवती के मुताबिकवह होटल में रुकी हुई थी। इसी दौरान होटल के मालिक और कुछ लोगों ने उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। इसी आधार पर वे उसे ब्‍लैकमेल कर रहे थे। इन लोगों ने उसे जबरन शराब पिलाई और फिर गैंगेरप किया। रोने और मदद की आवाज सुनकर कुछ लोग वहां पहुंच गए थे।

 युवती ने रवि, जितेंद्र, मनीष समेत चार लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है। मौके पर पहुंचे लोगों की ओर से बनाए गए वीडियो में युवती अपने साथ हुई वारदात को बता रही है। युवती लहूलुहान थी। उसके सिर से खून बह रहा था, बताया जा रहा है कि एक आरोपी ने उसके सिर पर शराब की बोतल से वार किया था। एसीपी सदर अर्चना सिंह ने युवती से बातचीत की, इसके बाद वह सामान्य हुई।

युवती ने बताया कि कुछ युवक ने उसके आपत्तिजनक वीडियो बना लिए। इसके बाद उसको ब्लैकमेल कर रहे थे। युवती ने बताया कि इन्हें लोगों ने उसको जबरन शराब पिलाई और उसके साथ दुष्मर्कम किया। रोने और मदद की आवाज सुनकर कुछ लोग वहां पहुंच गए थे। युवती ने रवि, जितेंद्र, मनीष समेत चार लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है। मौके पर पहुंचे लोगों की ओर से बनाए गए वीडियो में युवती अपने साथ हुई वारदात को बता रही है। 

यह भी पढ़ें:-आगरा: ब्रह्माकुमारी आश्रम में दो बहनों की आत्महत्या के मामले में तीन लोग गिरफ्तार

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज