बरेली: दिवाली पर नहीं हुई सफाई, जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर
बरेली, अमृत विचार। कई जगह दिवाली की छुट्टी के कारण सफाई कर्मी काम पर नहीं गए है। जिस कारण सड़कों पर कूड़े का ढेर लगे हुए है।
शहर के कई वार्ड में कूड़ा ना उठने से सड़कों पर जगह-जगह गंदगी नजर आ रही है। कई कॉलोनी में कुछ दिनों से सफाई कर्मचारी नहीं आ रहे हैं।
जिस कारण वहां के हालात बहुत ही खराब हैं, लोगों ने दिवाली की सफाई करने के बाद घरों का कूड़ा सड़कों पर फेंक दिया है। आज सुबह से सफाई कर्मचारियों के लिए शहर में पड़ा कूड़ा चुनौती बना हुआ है। कई क्षेत्रों में सफाई कर्मचारी कूड़ा उठाने पहुंचे तो कुछ जगह अभी भी गंदगी है।
ये भी पढे़ं- बरेली: फुलझड़ी...चरखी...अनार की सबसे ज्यादा डिमांड, देसी पटाखों ने भी जमाई धाक
