बरेली: मथुरापुर में मंगलवार को निकलेगी गोवर्धन की भव्य शोभायात्रा, पुलिस बल रहेगा मौजूद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली/सीबीगंज, अमृत विचार। गोवर्धन के पावन पर्व पर मथुरापुर में मंगलवार को गोवर्धन की भव्य शोभायात्रा निकलेगी। यह जानकारी पार्षद पति धर्मवीर साहू ने दी है।

उन्होंने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भगवान गोवर्धन की दुर्गा माता मंदिर से विशाल शोभा यात्रा निकलेगी जो मंदिर से शुरू होकर गांव में भ्रमण करते हुए मथुरापुर अड्डे पर हाइवे पर पहुंचेगी फिर वापस भ्रमण करते हुए मंदिर पर आकर संपन्न होगी। शोभायात्रा में विभिन्न प्रकार की झांकियां होंगी। जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। इस मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल मौजूद रहेगा।

ये भी पढे़ं-बरेली: सड़क हादसे में झुलसे दूसरे युवक की भी मौत, अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक में लगी थी आग

 

 

संबंधित समाचार