हरदोई: पुलिस ने दबोचे छह जुआरी, सभी ताश के पत्तों पर लगा रहे थे हार-जीत की बाजी
कछौना, हरदोई। दीपावली पर्व पर जुआ खेलते छह जुआरियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बताते चलें कोतवाली कछौना के ग्राम लोन्हारा में दीपावली पर्व के दौरान सोमवार की सुबह सियाराम के घर के सामने जुआ खेला जा रहा था। मिली सूचना के आधार पर कछौना पुलिस मौके पर जाकर छह जुआरियों को जुआ खेलते रंगों हाथों पकड़ लिया।
सभी लोग ताश के पत्तों से हार-जीत की बाजी लगा रहे थे। जुआ खेलते हुए मौके पर पकड़े गए आरोपी अनुराग पुत्र मिहीलाल उम्र 22 वर्ष, श्रवन पुत्र बालक राम उम्र 50 वर्ष, कमलेश पुत्र बेचेलाल उम्र 35 वर्ष, आजाद पुत्र छत्रपाल उम्र 28 वर्ष, सभी निवासी लोन्हारा, किशन उर्फ रामकृष्ण पुत्र जियालाल उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम पकरिया ऊसर मजरा लोन्हारा, सुरेश पुत्र मूलचन्द उम्र करीब 46 वर्ष निवासी ग्राम लोन्हारा को पुलिस ने दबोच लिया है।
इन जुआरियों के पास से पुलिस को 52 ताश के पत्ते, 840 रुपये का मालफड व 760 तलाशी के बरामद हुए हैं। कोतवाली कछौना में सभी छह आरोपियों के विरुद्ध जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
यह भी पढ़ें: लखनऊ: इन सामानों को लेकर ट्रेनों में ले जाना हुआ बैन, साथ ले गए तो जुर्माने के साथ होगी जेल!
