हरदोई : हिस्ट्रीशीटरों ने आश्रम जा रहे युवक पर बोला हमला, मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज
हरदोई, अमृत विचार। हिस्ट्रीशीटरों ने अपने साथियों के साथ दीपावली के दिन बाबा ज्ञान दास आश्रम पर प्रसाद चढ़ाने जा रहे बाइक सवार को झाड़ियों में खींच कर उसके ऊपर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। शोर होने पर आस-पड़ोस के लोग ललकारते हुए दौड़े,उसी बीच हमलावर वहां से फरार हो गए। हमले में ज़ख्मी हुए बाइक सवार को सीएचसी हरियावां ले जाया गया, जहां से उसे मेडिकल कालेज के लिए रिफर कर दिया गया है। पुलिस ने केस दर्ज करते हुए हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।
बताया गया है कि मसफना गांव निवासी अमलेंद्र सिंह पुत्र राम रतन सिंह अपने गांव के साथियों के साथ दीपावली वाले दिन फतेहपुर में बाबा ज्ञान दास के आश्रम पर प्रसाद चढ़ाने जा रहा रहा था,उसी बीच हरियावां थाने के उचवल गांव के पास बरखेड़ा मोड़ के पास पहुंचते ही वहां पहले से तैयार बैठे हनीफ पुत्र शफी, नौशाद पुत्र गाजी व नेता गाजी पुत्र यासीन गाजी ने अपने साथियों के साथ अमलेंद्र सिंह की बाइक पर ताबड़तोड़ हमला कर उसे झाड़ियां में खींच ले गए और वहीं उसके ऊपर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। बचाव के लिए चिल्ला रहे अमलेंद्र की आवाज़ सुन कर वहां आस-पड़ोस मौजूद लोग ललकारते हुए दौड़े,उसी बीच हमलावर जानमाल की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। ज़ख्मी अमलेंद्र सिंह को सीएचसी हरियावां ले जाया गया, जहां से उसे मेडिकल कालेज के लिए रिफर कर दिया गया।
जैसा कि बताया गया है कि हमलावर नौशाद व हनीफ हिस्ट्रीशीटर है,इस बारे में एसएचओ हरियावां विवेक वर्मा ने बताया है कि दी गई तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। हमलावरों की तलाश की जा रही है।
ये भी पढ़ें -गाजियाबाद : गुप्तांग पर पटाखा फोड़े जाने से एक व्यक्ति की मौत, सीसीटीवी से हुई आरोपी की पहचान
