बरेली: अंडा उत्पादन के लिए किसानों की संजीवनी है कैरी सलोनी, वैज्ञानिकों ने तैयार की मुर्गी की नई प्रजाति

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

केंद्रीय पक्षी अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिकों ने तैयार की मुर्गी की नई प्रजाति

DEMO IMAGE

बरेली, अमृत विचार। किसानों की कम लागत में दोगुनी आय के उद्देश्य से केंद्रीय पक्षी अनुसंधान संस्थान (सीएआरआई) के वैज्ञानिकों ने मुर्गियों की नई प्रजाति विकसित की है। इस प्रजाति को वैज्ञानिकों ने कैरी सलोनी नाम दिया है। वैज्ञानिकों के अनुसार पोल्ट्री बॉयलर मुर्गी में नुकसान की संभावना अधिक होने के कारण कभी-कभी भारी नुकसान का सामना करना पड़ता है। जिससे अब किसानों का रुझान सोनाली प्रजाति के मुर्गी पालन की ओर बढ़ रहा है।

संस्थान के प्रधान वैज्ञानिक डाॅ. जयदीप रोकड़े ने बताया कि मुर्गी की यह प्रजाति सामान्य मुर्गी की प्रजाति से अलग है। यह देसी मुर्गी की तरह दिखती है। इसमें बीमारी भी कम होने से नुकसान की संभावना भी कम रहती है, जबकि इसका पालन फार्म और घर में बॉयलर मुर्गी की तरह ही होता है। देसी जैसी शक्ल और स्वाद की वजह से इसकी डिमांड भी काफी रहती है और पोल्ट्री के मुकाबले कीमत भी ज्यादा मिलती है। 

इस प्रजाति की मुर्गियां पश्चिम बंगाल के मालदा जिले से आई हुई क्रॉस ब्रीड है, जिसे देशी चिकन को क्रॉस करके बनाया गया है। कैरी सलोनी मुर्गी का पालन मीट और अंडे दोनों के लिए कर सकते हैं। यह मुर्गियां अन्य देसी मुर्गियों की तुलना में अधिक अंडे देती हैं। इनका वजन देसी मुर्गियों की अपेक्षा ज्यादा जल्दी से बढ़ता है। इसके अंडों की मार्केट में अच्छी मांग है जिसकी वजह से अंडों का अच्छा दाम मिलता है। 

मुर्गियों की अन्य ब्रीड की तुलना में इसका पालन कम खर्च में किया जा सकता है। इसको दाने के लिए फीड की जरूर नहीं होती है, ये अपने आसपास घास में पैदा होने वाले कीड़े मकोड़े खाकर बड़ी हो जाती है। यदि कोई मुर्गी पालक सिर्फ फीड देकर मुर्गी पालन करना चाहता है तो तीन किलोग्राम फीड खिला कर 1.20 किलोग्राम वजन प्राप्त कर सकता है। 

सोयाबीन, मक्का की पिसाई कर के घर पर मुर्गी का फीड बना सकते हैं। निदेशक डाॅ. अशोक कुमार तिवारी ने बताया कि संस्थान की ओर से लगातार किसानों के हित में कार्य किए जा रहे है। इस दिशा में वैज्ञानिकों की टीम सहयोग कर रही है।

यह भी पढ़ें- बरेली: ओपीडी से डॉक्टर गायब, भटकते रहे मरीज

 

संबंधित समाचार