बरेली: ओपीडी से डॉक्टर गायब, भटकते रहे मरीज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दीपावली के बाद जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या रही कम

बरेली, अमृत विचार। दीपावली पर सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में कम संख्या में ही मरीज पहुंचे। जिला अस्पताल की ओपीडी में डॉक्टरों के गायब रहने से मरीजों को भटकना पड़ा। विभागीय अधिकारियों के अनुसार अधिकांश डॉक्टर दीपावली के अवकाश पर हैं और पहले से ही डॉक्टरों की संख्या कम है, इसकी वजह से दिक्कत हुई। हालांकि ओपीडी के सभी विभागों में डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई थी। सोमवार को सिर्फ 500 मरीज ही इलाज के लिए पहुंचे जबकि अन्य दिनों में करीब 1500 मरीज पहुंचते हैं।

इमरजेंसी वार्ड फुल, अन्य वार्ड खाली
जिले में पिछले तीन महीने से भीषण बुखार के प्रकोप से जिला अस्पताल के सभी 326 बेड फुल थे। वहीं कई बार प्रबंधन ने बेड भी बढ़ाए। हालांकि अब बुखार का प्रकोप कम होने लगा है तो अस्पताल के बेड खाली होने लगे हैं। इमरजेंसी वार्ड के अलावा अन्य सभी वार्ड में बड़ी संख्या में बेड खाली हो गए हैं।

बर्न वार्ड रहा तैयार लेकिन नहीं पहुंचे आग से झुलसे मरीज
दीपावली पर आतिशबाजी करने के दौरान लोग आग की चपेट में आकर झुलस जाते हैं। हर वर्ष गंभीर मरीज जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती होते रहे हैं लेकिन इस वर्ष एक भी मरीज यहां भर्ती नहीं हुआ। हालांकि मरीजों को इलाज के लिए भटकना न पड़े इसके लिए प्रबंधन ने पहले से ही चार बेड बढ़ाए थे। मरीज न आने से स्टाफ भी राहत में नजर आया।

यह भी पढ़ें- बरेली: अपने बीमार तो कैसा त्योहार...दिवाली भी अस्पताल में ही गुजर गई

संबंधित समाचार