मुरादाबाद : पाकबड़ा में संदिग्ध परिस्थितियों में स्कूल संचालिका की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

परिजनों के आने पर दूसरे दिन मिली पुलिस को सूचना, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नहीं हुई मौत के कारण की पुष्टि, मूलरूप से बिहार की रहने वाली थीं स्कूल संचालिका

मुरादाबाद/ पाकबड़ा, अमृत विचार। पाकबड़ा थाना क्षेत्र में एक स्कूल संचालिका की रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। स्कूल प्रबंधन को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। वहीं स्कूल संचालिका के बिहार से परिजन भी आ गए। एसपी सिटी, सीओ हाईवे और पाकबड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम हुआ। जिसमें मौत की वजह की पुष्टि नहीं हो पई। पुलिस ने बिसरा सुरक्षित रखा है।

बिहार में जिला पटना के थाना रूपसपुर में आदर्श विहार कॉलोनी निवासी विमला कुमारी (57) पुत्री कामेश्वर सिंह यादव कस्बे के मोहल्ला नई बस्ती कैलसा रोड स्थित डॉनवास्को स्कूल की संचालिका थीं। सोमवार की सुबह पाकबड़ा पुलिस को उनकी मौत की जानकारी मिली। जिसके बाद एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया, सीओ हाईवे महेश चंद्र गौतम व स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर कमरे के अंदर बेड पर शव पड़ा था। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को भी बुला लिया। फोरेंसिक टीम ने सभी साक्ष्य जुटाए। 

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि शनिवार का बाजार निवासी स्कूल के प्रबंधक अबीऊर सुभहान पुत्र राशिद ने बताया कि रविवार को ही विमला की मौत हो गई थी। जिसकी सूचना उन्होंने परिजनों को दे दी थी। सोमवार की सुबह तड़के परिजनों के पहुंचने के बाद पुलिस को स्कूल संचालिका की मौत की सूचना दी गई। 

परिजनों ने बताया कि वह काफी लंबे समय से रह रही थी। समय-समय पर बात भी होती थी। उसने कभी कोई परेशानी नहीं बताई। अचानक मौत समझ से परे है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ, जिससे पुलिस ने बिसरा सुरक्षित रखा है। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि परिजनों से मिली तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद: रोशनी से जगमग घर-आंगन, आसमान में छाई सतरंगी छटा... महानगर में आतिशबाजी कर मनाया दीपोत्सव

संबंधित समाचार