बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद, जमुई में चेकिंग कर रहे दरोगा को बालू माफिया ने सड़क पर कुचला, मौके पर मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जमुई। बिहार में जमुई जिले के गढ़ी थाना क्षेत्र में मंगलवार को ट्रैक्टर से कुचलकर एक पुलिसकर्मी की हत्या कर दी गयी तथा एक अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गया। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि चनरवर पूल के समीप गढ़ी के अवर निरीक्षक प्रभात रंजन ने गश्त के दौरान बालू लदे ट्रैक्टर को रूकने को कहा।

इस दौरान ट्रैक्टर चालक ने प्रभात रंजन को कुचल दिया तथा होम गार्ड जवान राजेश कुमार शाह को घायल कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। सूत्रों ने बताया कि घायल पुलिसकर्मी का इलाज एक निजी क्लीनिक में चल रहा है। मामले की छानबीन की जा रही है

ये भी पढे़ं- दिल्ली में प्रदूषण के स्तर में बढ़ोतरी, जल्द राहत के आसार कम 

 

 

 

संबंधित समाचार