हरदोई: ताऊ और ताई की पिटाई से क्षुब्द भतीजे ने की आत्महत्या, जानें पूरा मामला
हरदोई। दिल्ली में नौकरी करने वाला युवक दीपावली पर घर आया हुआ था। इत्तेफाक से वह अपने ताऊ के बरामदे में सो गया, बस उसकी इसी बात से आग-बबूला हुए ताऊ ने ताई के साथ मिल कर भतीजे की ऐसी पिटाई कर दी कि जिससे शर्मसार हो कर उसने कमरें के अंदर फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली।मामला बिलग्राम कोतवाली के अलियापुर का बताया जा रहा है। पुलिस छानबीन कर रही है।
बताया गया है कि बिलग्राम कोतवाली के अलियापुर निवासी 20 नीरू पुत्र रामप्रसाद अपने दो भाइयों मे छोटा था। वह दिल्ली में रहकर वहां गुटखा फैक्ट्री में नौकरी करता था। दीपावली की छुट्टी में वह घर आया हुआ था। उसके पिता रामप्रसाद ने बताया कि सोमवार की शाम को नीरू अपने ताऊ विनोद के बरामदे में जाकर सो गया। उसको सोता हुआ देख कर ताऊ विनोद इतना आग-बबूला हो गया कि उसने अपनी पत्नी के साथ मिल कर उसकी बड़ी बेरहमी से पिटाई कर दी।
इस तरह पीटे जाने से शर्मसार हुए नीरू ने देर शाम को कमरें के अंदर साड़ी से फांसी लगा ली। उसका लटकता हुआ शव देखते ही वहां कोहराम मच गया। वहां पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में लेते हुए वहां लोगों से पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें:-स्वामी प्रसाद मौर्य के विवादित बयान पर मचा घमासान, अब सपा नेता ने भी उठाया सवाल, बेटी का पोस्ट भी हुआ वायरल
