बहराइच : आग लगने से ग्रामीण का मकान हुआ राख, हजारों का नुकसान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मिहीपुरवा/ बहराइच, अमृत विचार। जिले के ग्राम पंचायत गिरगिट्टी में मंगलवार दोपहर में एक ग्रामीण के मकान में आग लग गई। आग लगने से घर में रखा सबकुछ जलकर राख हो गया है। राजस्व निरीक्षक ने मौके पर पहुंच कर मुआयना किया है।

मोतीपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत गिरगिट्टी के मजरा ठोकरपुरवा में गांव निवासी बिरजू पुत्र बाबू लाल परिवार के साथ रहते हैं। मंगलवार दोपहर में फूस के मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। परिवार के लोगों ने भाग कर जान बचाई। गांव के लोगों ने मिलकर आग बुझाया। लेकिन तब तक मकान के अंदर रखा सारा सामान जल गया। कपड़ा, बर्तन, अनाज सब आग की भेंट चढ़ गया। 

आग लगने से 50 हजार से अधिक का नुकसान हुआ है। आग लगने की सूचना ग्राम प्रधान ने तहसील को दी। राजस्व निरीक्षक राम मनोहर ने टीम के साथ मौके पर पहुंच कर मुआयना किया। उन्होंने बताया कि तहसील को रिपोर्ट भेज दी गई है। जल्द ही नुकसान का मुआवजा दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें -अमेठी : चलती कार में लगी भीषण आग, सवारों ने कूदकर बचाई जान

संबंधित समाचार