यम द्वितीया : भयमुक्ति के लिए अयोध्या में श्रद्धालुओं ने की यमराज की पूजा 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

यम द्वितीया पर जमथरा घाट पर श्रद्धालुओं ने किया सरयू में स्नान 

अयोध्या, अमृत विचार। यमराज का नाम जुबान पर आते ही मन में भय का भाव उत्पन्न हो जाता है। भयमुक्ति की कामना के लिए मंगलवार को श्रद्धालुओं ने यमराज का पूजन-अर्चन किया। यम द्वितीया पर सरयू किनारे जमथरा घाट पर मंगलवार सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी पड़ी। श्रद्धालुओं ने सबसे पहले सरयू में स्नान किया और फिर यमराज की पूजन-अर्चन किया। यम द्वितीया मेले को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे। 
      
साल भर में एक बार दीपावली पर्व के बाद जमथरा घाट पर यम द्वितीया मेला लगता है। इस दिन स्थानीय लोगों के अलावा बड़ी संख्या में दूर-दराज से श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं और सरयू में स्नान के बाद यमराज की पूजन-अर्चना करते है। लोग यमराज की पूजा कर अपने परिवार के लिए भयमुक्ति का आशीर्वाद लेते हैं। मेले में पहुंची बड़ी देवकाली निवासी अनुष्का पाठक का कहना है कि यम द्वितीया मेले पर सरयू में स्नान के बाद यमराज की पूजा करने से अकाल मृत्यु का भय खत्म हो जाता है। परिवार की सुख-शांति और भय मुक्ति के लिए लोग दीपावली के बाद यहां लगने वाले में मेले में आते हैं और यमदेव की पूजा करते हैं। 

यमराज के भय से मिलती है मुक्ति 
प्राचीन मान्यताओं के अनुसार यमराज ने इस तपोस्थली को अयोध्या माता से प्राप्त किया था और मान्यता है कि यमराज महाराज की पूजा-अर्चना करने वालों को यमराज से भय नहीं लगता और इन्हीं कामनाओं को लेकर जमथरा घाट पर महाराज यमराज की पूजा अर्चना होती है।
-महंत अवध शरण, मंदिर के पुजारी

ये भी पढ़ें -लखनऊ: स्वामी प्रसाद मौर्य के विवादित बयान पर हिंदू महासभा ने हजरतगंज थाने में दी तहरीर

संबंधित समाचार