अयोध्या: आखिर खत्म क्यों नहीं हो रहे है डेंगू के मच्छर, डर के साये में बीती लोगों की दीपावली

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

नगर निगम की व्यवस्थाओं पर उठ रहा प्रश्न चिह्न

अयोध्या, अमृत विचार। इस बार की दीपावली पर लोगों के मन में डेंगू का भय समाया हुआ था। शहर में संचारी रोगों का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। जबकि प्रशासन इसके लिए वृहद स्तर पर  नियोजित तरीके से अभियान चला रहा है। नगर निगम की व्यवस्थाओं पर सबसे बड़ा प्रश्न चिह्न लगा है। नाले व नालियों की नियमित रूप से सफाई नहीं हो पा रही है। जिसकी वजह से जलभराव की दिक्कतें सामने आई है। यह संचारी रोगों के बढ़ने का सबसे बड़ा कारण बना हुआ है। 

अयोध्या शहर में 27 नाले हैं। जिनकी सफाई नगर निगम ठेके पर करवाता है। बारिश के पहले ही इन नालों की बेहतर तरीके से सफाई हो जानी चाहिए थी। इसके साथ में नालियों की सफाई भी इसके साथ-साथ चलनी थी। विभाग का इसके प्रति उदासीन रवैया रहा। शहर में डेंगू व संचारी रोग के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए इस सफाई व्यवस्था में तेजी लानी चाहिए थी। लेकिन नियमित तौर पर शहर में नाले व नालियां की सफाई का अभाव रहा। 

दीपोत्सव के दिन समाजवादी पार्टी ने विभिन्न समस्याओं को लेकर विरोध प्रदर्शन किया था। जिसमें डेंगू से हो रही मौतों का प्रकरण प्रमुख रहा था। सपा जिला प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव का कहना है कि डेंगू व संचारी रोग के मामलों में बढ़ोत्तरी हो रही है। नगर निगम को उसी के अनुसार कार्यशैली में परिवर्तन लाना चाहिए। निरोधात्मक अभियान को और वृहद स्तर पर चलाने की जरूरत है। 

क्या बोले जिम्मेदार...

सभी वार्डों में रोस्टर के अनुसार फागिंग की जा रही है। जिसमें अयोध्या कैंट में 30 व धाम में 12 फागिंग मशीनें काम कर रही है। 60 एंटी लारवा मशीन लगाई गई है। जो प्रत्येक वार्ड में पार्षदों के माध्यम से कार्य कर रही है। संचारी रोगों को देखते हुए नगर निगम के अधिकारी इसकी मानीटरिंग लगातार कर रहे हैं...,अरुण गुप्ता, अपर नगर आयुक्त नगर निगम।

ये भी पढ़ें -World Diabetes Day 2023: डॉक्टरों ने किया आगाह, भारत में 136 मिलियन लोग प्री- डायबिटीज की जद में

संबंधित समाचार