सहारा प्रमुख सुब्रत राय के निधन पर सीएम योगी ने जताया शोक, कल लखनऊ में होगा अंतिम संस्कार!

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। सहारा इंडिया परिवार के चेयरमैन सुब्रत राय सहारा के निधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है। बता दें कि सहारा इंडिया परिवार के प्रमुख सुब्रत राय सहारा का मंगलवार देर रात मुबंई के एक अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।  सूत्रों से मिली जानाकरी के मुताबिक गुरुवार को अंतिम संस्कार लखनऊ में किए जाने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक आज बुधवार (15 नवंबर) को उनका पार्थिव शरीर लखनऊ लेकर आया जाएगा।

सुब्रत राय सहारा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए सीएम योगी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा, ''सहारा समूह के प्रमुख श्री सुब्रत रॉय जी का निधन अत्यंत दुःखद है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति दें। ॐ शांति!''।

अखिलेश यादव ने भी जताया दुख

वहीं सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सहारा ग्रुप के चेयरमैन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। अखिलेश यादव ने मंगलवार रात ट्वीट कर कहा “सहारा श्री सुब्रत रॉय जी का निधन उत्तर प्रदेश और देश के लिए भावात्मक क्षति हैं क्योंकि वो एक अति सफल व्यवसायी के साथ-साथ एक ऐसे अति संवेदनशील विशाल हृदयवाले व्यक्ति भी थे जिन्होंने अनगिनत लोगों की सहायता की उनका सहारा बने। भावभीनी श्रद्धांजलि।”

गौरतलब है कि सहारा इंडिया परिवार के प्रमुख सुब्रत राय सहारा का मंगलवार देर रात मुबंई के एक अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। वह करीब 75 वर्ष के थे। सहारा समूह द्वारा यहां जारी एक बयान में बताया गया है कि सुब्रत रॉय को स्वास्थ्य में गिरावट के बाद 12 नवंबर को कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल और मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट (केडीएएच) में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। 

यह भी पढ़ें:-सहारा प्रमुख सुब्रत राय के निधन पर पर अखिलेश यादव और शिवपाल ने व्यक्त किया शोक

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म