अमरोहा : भैया दूज पर ननिहाल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, मां घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा, अमृत विचार। थाना सैदनगली इलाके में मां के साथ भैया दूज पर ननिहाल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि  उसकी घायल हो गई। चिकित्सकों ने मां की हालत गंभीर बताते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है। 

थाना सैद नगली क्षेत्र के गांव अंधेरपुरी निवासी इकबाल उर्फ काले सिंह का 22 वर्षीय बेटा कोशिंदर अपनी मां बबली के साथ बाइक पर सवार होकर भैया दूज का पर्व मनाने के लिए ननिहाल आदमपुर थाना क्षेत्र में जा रहा था। इस दौरान जैसे ही उनकी बाइक उझारी-ढबारसी मार्ग पर उझारी बिजली घर के नजदीक पहुंची तो अचानक उसकी बाइक को कार ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार दोनों मां-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

वहीं कार चालक कार को लेकर मौके से फरार हो गया। आनन फानन में घायलों को सरकारी एंबुलेंस की मदद से नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने कोशिंदर को मृत घोषित कर दिया और गंभीर रूप से घायल बबली को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक दो बहनों का अकेला भाई था। थानाध्यक्ष संदीप चौधरी ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

ये भी पढ़ें : अमरोहा : नाबालिग मूक बधिर बालिका से जंगल में दुष्कर्म, युवक के खिलाप रिपोर्ट दर्ज

संबंधित समाचार